Chapter 10 · Verse 6

Yoga through Appreciating the Infinite Opulences of God

महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा। मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः
maharṣhayaḥ chatvāro manavas mad-bhāvā mānasā jātā yeṣhāṁ loka

Word Meanings

mahā-ṛiṣhayaḥ sapta pūrve chatvāraḥ manavaḥ tathā mat bhāvāḥ mānasāḥ jātāḥ yeṣhām loke imāḥ prajāḥ

Translation

सात महर्षि, उनसे पहले के चार सनकादि, और चौदह मनु — ये सब मेरे संकल्प से उत्पन्न हुए हैं और मेरी भक्ति में स्थित हैं। संसार की समस्त प्रजा इन्हीं से उत्पन्न हुई है।

Commentary

व्याख्या --[पीछेके दो श्लोकोंमें भगवान्ने प्राणियोंके भाव-रूपसे बीस विभूतियाँ बतायीं। अब इस श्लोकमें व्यक्ति-रूपसे पचीस विभूतियाँ बता रहे हैं, जो कि प्राणियोंमें विशेष प्रभावशाली और जगत्के कारण हैं।] 'महर्षयः सप्त'-- जो दीर्घ आयुवाले; मन्त्रोंको प्रकट करनेवाले; ऐश्वर्यवान्; दिव्य दृष्टिवाले; गुण, विद्या; आदिसे वृद्ध धर्मका साक्षात् करनेवाले; और गोत्रोंके प्रवर्तक हैं -- ऐसे सातों गुणोंसे युक्त ऋषि सप्तर्षि कहे जाते हैं (टिप्पणी प0 540.1)। मरीचि, अङ्गिरा, अत्रि, पुलस्त्य, पुलह, क्रतु और वसिष्ठ -- ये सातों ऋषि उपर्युक्त सातों ही गुणोंसे युक्त हैं। ये सातों ही वेदवेत्ता हैं, वेदोंके आचार्य माने गये हैं, प्रवृत्ति-धर्मका संचालन करनेवाले हैं और प्रजापतिके कार्यमें नियुक्त किये गये हैं (टिप्पणी प0 540.2)। इन्हीं सात ऋषियोंको यहाँ 'महर्षि' कहा गया है।