Chapter 3 · Verse 14

Path of Selfless Service

अन्नाद्भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसम्भवः। यज्ञाद्भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्मसमुद्भवः
annād parjanyād anna-sambhavaḥ yajñād parjanyo karma-samudbhavaḥ

Word Meanings

annāt bhavanti bhūtāni parjanyāt anna sambhavaḥ yajñāt bhavati parjanyaḥ yajñaḥ karma samudbhavaḥ

Translation

अन्न से सभी प्राणी उत्पन्न होते हैं, वर्षा से अन्न पैदा होता है। यज्ञ से वर्षा होती है, और यज्ञ कर्मों से उत्पन्न होता है।

Commentary

व्याख्या--'अन्नाद्भवन्ति भूतानि'--प्राणोंको धारण करनेके लिये जो खाया जाता है, वह 'अन्न'(टिप्पणी प0 136.2) कहलाता है। जिस प्राणीका जो खाद्य है, जिसे ग्रहण करनेसे उसके शरीरकी उत्पत्ति, भरण और पुष्टि होती है, उसे ही यहाँ 'अन्न' नामसे कहा गया है; जैसे--मिट्टीका कीड़ा मिट्टी खाकर जीता है तो मिट्टी ही उसके लिये अन्न है।जरायुज (मनुष्य, पशु आदि), उद्भिज्ज (वृक्षादि), अण्डज (पक्षी, सर्प, चींटी आदि) और स्वेदज (जूँ आदि)--ये चारों प्रकारके प्राणी अन्नसे ही उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होकर अन्नसे ही जीवित रहते हैं (टिप्पणी प0 137.1)।