Chapter 5 · Verse 9

Path of Renunciation

प्रलपन्विसृजन्गृह्णन्नुन्मिषन्निमिषन्नपि। इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेषु वर्तन्त इति धारयन्
gṛhṇann nimiṣann indriyāṇīndriyārtheṣu vartanta

Word Meanings

pralapan visṛjan gṛhṇan unmiṣan nimiṣan api indriyāṇi indriya-artheṣu vartante iti dhārayan

Translation

बोलते, त्यागते, ग्रहण करते, आँखें खोलते और बंद करते हुए भी वह यह मानता है कि 'सभी इन्द्रियाँ अपने-अपने विषयों में बरत रही हैं' — मैं स्वयं कुछ नहीं कर रहा।

Commentary

व्याख्या--'तत्त्ववित् युक्तः'--यहाँ ये पद सांख्य-योगके विवेकशील साधकके वाचक हैं, जो तत्त्ववित् महापुरुषकी तरह निर्भ्रान्त अनुभव करनेके लिये तत्पर रहता है। उसमें ऐसा विवेक जाग्रत् हो गया है कि सब क्रियाएँ प्रकृतिमें ही हो रही हैं, उन क्रियाओंका मेरे साथ कोई सम्बन्ध है ही नहीं।जो अपनेमें अर्थात् स्वरूपमें कभी किञ्चिन्मात्र भी किसी क्रियाके कर्तापनको नहीं देखता, वह 'तत्त्ववित्' है। उसमें नित्य-निरन्तर स्वाभाविक ही यह सावधानी रहती है कि स्वरूपमें कर्तापन है ही नहीं। प्रकृतिके कार्य शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि, प्राण आदिके साथ वह कभी भी अपनी एकता स्वीकार नहीं करता, इसलिये इनके द्वारा होनेवाली क्रियाओंको वह अपनी क्रियाएँ मान ही कैसे सकता है?