Chapter 1 · Verse 4

Arjuna's Dilemma

अत्र शूरा महेष्वासा भीमार्जुनसमा युधि। युयुधानो विराटश्च द्रुपदश्च महारथः
śhūrā maheṣhvāsā bhīmārjuna-samā yuyudhāno virāṭaśhcha drupadaśhcha

Word Meanings

atra śhūrāḥ mahā-iṣhu-āsāḥ bhīma-arjuna-samāḥ yudhi yuyudhānaḥ virāṭaḥ cha drupadaḥ cha mahā-rathaḥ

Translation

यहाँ इस सेना में बड़े-बड़े शूरवीर और महान धनुर्धारी योद्धा हैं, जो युद्ध में भीम और अर्जुन के समान हैं — जैसे युयुधान (सात्यकि), राजा विराट और महारथी द्रुपद।

Commentary

व्याख्या--'अत्र शूरा महेष्वासा भीमार्जुनसमा युधि'--जिनसे बाण चलाये जाते हैं, फेंके जाते हैं, उनका नाम 'इष्वास' अर्थात् धनुष है। ऐसे बड़े-बड़े इष्वास (धनुष) जिनसे पास हैं, वे सभी 'महेष्वास' हैं। तात्पर्य है कि बड़े धनुषोंपर बाण चढ़ाने एवं प्रत्यञ्चा खींचनेमें बहुत बल लगता है। जोरसे खींचकर छोड़ा गया बाण विशेष मार करता है। ऐसे बड़े-बड़े धनुष पासमें होनेके कारण ये सभी बहुत बलवान् और शूरवीर हैं। ये मामूली योद्धा नहीं हैं। युद्धमें ये भीम और अर्जुनके समान हैं अर्थात् बलमें ये भीमके समान और अस्त्र-शस्त्रकी कलामें ये अर्जुनके समान हैं।