Chapter 9 · Verse 31

Yoga through the King of Sciences

क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति। कौन्तेय प्रतिजानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति
kṣhipraṁ dharmātmā śhaśhvach-chhāntiṁ

Word Meanings

kṣhipram bhavati dharma-ātmā śhaśhvat-śhāntim nigachchhati kaunteya pratijānīhi na me bhaktaḥ praṇaśhyati

Translation

वह शीघ्र ही धर्मात्मा बन जाता है और सदा रहने वाली शान्ति को प्राप्त होता है। हे कुन्तीपुत्र! तुम विश्वास के साथ कहो कि मेरा भक्त कभी नष्ट नहीं होता।

Commentary

व्याख्या --'क्षिप्रं भवति धर्मात्मा'-- वह तत्काल धर्मात्मा हो जाता है अर्थात् महान् पवित्र हो जाता है। कारण कि यह जीव स्वयं परमात्माका अंश है और जब इसका उद्देश्य भी परमात्माकी प्राप्ति करना हो गया तो अब उसके धर्मात्मा होनेमें क्या देरी लगेगी? अब वह पापात्मा कैसे रहेगा? क्योंकि वह धर्मात्मा तो स्वतः था ही, केवल संसारके सम्बन्धके कारण उसमें पापात्मापन आया था, जो कि आगन्तुक था। अब जब अहंता बदलनेसे संसारका सम्बन्ध नहीं रहा, तो वह ज्यों-का-त्यों (धर्मात्मा) रह गया।यह जीव जब पापात्मा नहीं बना था, तब भी पवित्र था और जब पापात्मा बन गया, तब भी वैसा ही पवित्र था। कारण कि परमात्माका अंश होनेसे जीव सदा ही पवित्र है। केवल संसारके सम्बन्धसे वह पापात्मा बना था। संसारका सम्बन्ध छूटते ही वह ज्योंकात्यों पवित्र रह गया।