Chapter 10 · Verse 8

Yoga through Appreciating the Infinite Opulences of God

अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते। इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः
ahaṁ prabhavo sarvaṁ māṁ budhā

Word Meanings

aham sarvasya prabhavaḥ mattaḥ sarvam pravartate iti matvā bhajante mām budhāḥ bhāva-samanvitāḥ

Translation

मैं ही सबकी उत्पत्ति का मूल कारण हूँ और मुझसे ही यह सारा संसार चलता है — यह जानकर बुद्धिमान भक्त श्रद्धा और प्रेम से मेरा भजन करते हैं।

Commentary

व्याख्या --[पूर्व श्लोककी बात ही इस श्लोकमें कही गयी है। 'अहं सर्वस्य प्रभवः' में 'सर्वस्य' भगवान्की विभूति है अर्थात् देखने, सुनने, समझनेमें जो कुछ आ रहा है, वह सब-की-सब भगवान्की विभूति ही है। 'मत्तः सर्वं प्रवर्तते' में 'मत्तः' भगवान्का योग (प्रभाव) है, जिससे सभी विभूतियाँ प्रकट होती हैं। सातवें, आठवें और नवें अध्यायमें जो कुछ कहा गया है, वह सबकासब इस श्लोकके पूर्वार्धमें आ गया है।] 'अहं सर्वस्य प्रभवः' -- मानस, नादज, बिन्दुज, उद्भिज्ज, जरायुज, अण्डज, स्वेदज अर्थात् जड-चेतन, स्थावर-जङ्गम यावन्मात्र जितने प्राणी होते हैं, उन सबकी उत्पत्तिके मूलमें परमपिता परमेश्वरके रूपमें मैं ही हूँ (टिप्पणी प0 543)।