Chapter 10 · Verse 27

Yoga through Appreciating the Infinite Opulences of God

उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि माममृतोद्भवम्। ऐरावतं गजेन्द्राणां नराणां च नराधिपम्
aśhvānāṁ amṛitodbhavam airāvataṁ gajendrāṇāṁ narāṇāṁ narādhipam

Word Meanings

uchchaiḥśhravasam aśhvānām viddhi mām amṛita-udbhavam airāvatam gaja-indrāṇām narāṇām cha nara-adhipam

Translation

घोड़ों में समुद्र-मंथन से प्रकट हुए उच्चैःश्रवा घोड़े को, हाथियों में ऐरावत को, और मनुष्यों में राजा को मेरा ही स्वरूप जानो।

Commentary

व्याख्या--'उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि माममृतोद्भवम्'--समुद्रमन्थनके समय प्रकट होनेवाले चौदह रत्नोंमें उच्चैःश्रवा घोड़ा भी एक रत्न है। यह इन्द्रका वाहन और सम्पूर्ण घोड़ोंका राजा है। इसलिये भगवान्ने इसको अपनी विभूति बताया है।