Chapter 10 · Verse 11

Yoga through Appreciating the Infinite Opulences of God

तेषामेवानुकम्पार्थमहमज्ञानजं तमः। नाशयाम्यात्मभावस्थो ज्ञानदीपेन भास्वता
evānukampārtham ajñāna-jaṁ nāśhayāmyātma-bhāva-stho jñāna-dīpena

Word Meanings

teṣhām eva anukampā-artham aham ajñāna-jam tamaḥ nāśhayāmi ātma-bhāva sthaḥ jñāna dīpena bhāsvatā

Translation

उन भक्तों पर कृपा करने के लिए, मैं स्वयं उनके हृदय में स्थित होकर, अज्ञान से उत्पन्न अंधकार को प्रकाशमान ज्ञान के दीपक से नष्ट कर देता हूँ।

Commentary

व्याख्या--'तेषामेवानुकम्पार्थमहमज्ञानजं तमः'--उन भक्तोंके हृदयमें कुछ भी सांसारिक इच्छा नहीं, होती। इतना ही नहीं, उनके भीतर मुझे छोड़कर मुक्तितककी भी इच्छा नहीं होती (टिप्पणी प0 547)। अभिप्राय है कि वे न तो सांसारिक चीजें चाहते हैं और न पारमार्थिक चीजें (मुक्ति, तत्त्वबोध आदि) ही चाहते हैं। वे तो केवल प्रेमसे मेरा भजन ही करते हैं। उनके इस निष्कामभाव और प्रेमपूर्वक भजन करनेको देखकर मेरा हृदय द्रवित हो जाता है। मैं चाहता हूँ कि मेरे द्वारा उनकी कुछ सेवा बन जाय, वे मेरेसे कुछ ले लें। परन्तु वे मेरेसे कुछ लेते नहीं तो द्रवित हृदय होनेके कारण केवल उनपर कृपा करनेके लिये कृपा-परवश होकर मैं उनके अज्ञानजन्य अन्धकारको दूर कर देता हूँ। मेरे द्रवित हृदय होनेका कारण यह है कि मेरे भक्तोंमें किसी प्रकारकी किञ्चिन्मात्र भी कमी न रहे।