Chapter 6 · Verse 16

Path of Meditation

नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नतः। न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन
nātyaśhnatastu yogo ’sti chaikāntam chāti-svapna-śhīlasya jāgrato naiva chārjuna

Word Meanings

na ati aśhnataḥ tu yogaḥ asti na cha ekāntam anaśhnataḥ na cha ati svapna-śhīlasya jāgrataḥ na eva cha arjuna

Translation

हे अर्जुन! यह योग न तो ज़्यादा खाने वाले को सिद्ध होता है, न बिल्कुल न खाने वाले को; और न ज़्यादा सोने वाले को, न हमेशा जागते रहने वाले को।

Commentary

व्याख्या--'नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति'--अधिक खानेवालेका योग सिद्ध नहीं होता (टिप्पणी प0 347)। कारण कि अन्न अधिक खानेसे अर्थात् भूखके बिना खानेसे अथवा भूखसे अधिक खानेसे प्यास ज्यादा लगती है, जिससे पानी ज्यादा पीना पड़ता है। ज्यादा अन्न खाने और पानी पीनेसे पेट भारी हो जाता है। पेट भारी होनेसे शरीर भी बोझिल मालूम देता है। शरीरमें आलस्य छा जाता है। बार-बार पेट याद आताहै। कुछ भी काम करनेका अथवा साधन, भजन, जप, ध्यान आदि करनेका मन नहीं करता। न तो सुखपूर्वक बैठा जाता है और न सुखपूर्वक लेटा ही जाता है तथा न चलने-फिरनेका ही मन करता है। अजीर्ण आदि होनेसे शरीरमें रोग पैदा हो जाते हैं। इसलिये अधिक खानेवाले पुरुषका योग कैसे सिद्ध हो सकता है? नहीं हो सकता।