Chapter 6 · Verse 14

Path of Meditation

प्रशान्तात्मा विगतभीर्ब्रह्मचारिव्रते स्थितः। मनः संयम्य मच्चित्तो युक्त आसीत मत्परः
praśhāntātmā vigata-bhīr mach-chitto yukta

Word Meanings

praśhānta ātmā vigata-bhīḥ brahmachāri-vrate sthitaḥ manaḥ sanyamya mat-chittaḥ yuktaḥ āsīta mat-paraḥ

Translation

शान्त मन वाला, निर्भय, ब्रह्मचर्य के व्रत में स्थित साधक — मन को संयमित करके, चित्त को मुझमें लगाकर, मुझे ही अपना परम लक्ष्य मानते हुए ध्यान में बैठे।

Commentary

व्याख्या--'प्रशान्तात्मा'--जिसका अन्तःकरण राग-द्वेषसे रहित है, वह 'प्रशान्तात्मा' है। जिसका सांसारिक विशेषता प्राप्त करनेका, ऋद्धि-सिद्धि आदि प्राप्त करनेका उद्देश्य न होकर केवल परमात्मप्राप्तिका ही दृढ़ उद्देश्य होता है, उसके राग-द्वेष शिथिल होकर मिट जाते हैं। राग-द्वेष मिटनेपर स्वतः शान्ति आ जाती है, जो कि स्वतःसिद्ध है। तात्पर्य है कि संसारके सम्बन्धके कारण ही हर्ष, शोक, राग-द्वेष आदि द्वन्द्व होते हैं और इन्हीं द्वन्द्वोंके कारण शान्ति भङ्ग होती है। जब ये द्वन्द्व मिट जाते हैं, तब स्वतःसिद्ध शान्ति प्रकट हो जाती है। उस स्वतःसिद्ध शान्तिको प्राप्त करनेवालेका नाम ही 'प्रशान्तात्मा' है।