Chapter 4 · Verse 2

Path of Knowledge and the Disciplines of Action

एवं परम्पराप्राप्तमिमं राजर्षयो विदुः। स कालेनेह महता योगो नष्टः परन्तप
evaṁ paramparā-prāptam imaṁ rājarṣhayo sa kāleneha yogo

Word Meanings

evam paramparā prāptam imam rāja-ṛiṣhayaḥ viduḥ saḥ kālena iha mahatā yogaḥ naṣhṭaḥ parantapa

Translation

इस प्रकार परम्परा से प्राप्त इस योग को राजर्षियों ने जाना। लेकिन हे परंतप! बहुत लंबा समय बीत जाने से यह योग इस लोक में लुप्त हो गया।

Commentary

व्याख्या--'एवं परम्पराप्राप्तमिमं राजर्षयो विदुः'--सूर्य, मनु, इक्ष्वाकु आदि राजाओंने कर्मयोगको भलीभाँति जानकर उसका स्वयं भी आचरण किया और प्रजासे भी वैसा आचरण कराया। इस प्रकार राजर्षियोंमें इस कर्मयोगकी परम्परा चली। यह राजाओं-(क्षत्रियों-) की खास (निजी) विद्या है, इसलिये प्रत्येक राजाको यह विद्या जाननी चाहिये। इसी प्रकार परिवार, समाज, गाँव आदिके जो मुख्य व्यक्ति हैं, उन्हें भी यह विद्या अवश्य जाननी चाहिये।प्राचीनकालमें कर्मयोगको जाननेवाले राजालोग राज्यके भोगोंमें आसक्त हुए बिना सुचारुरूपसे राज्यका संचालन करते थे। प्रजाके हितमें उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति रहती थी। सूर्यवंशी राजाओंके विषयमें महाकवि कालिदास लिखते हैं